Viral Video : क्यूट से बच्चे के साथ बच्ची बन गई एलेक्सा, ‘डम डम डिगा डिगा’ पर जमकर हुआ डांस

क्यूट से बच्चे के साथ बच्ची बन गई एलेक्सा 'डम डम डिगा डिगा' पर जमकर हुआ डांस

आज इन्टरनेट पर आपको कई तरह के छोटे बच्चों की विडियो को देखने का मोका मिलता है | हम आपको आज एक एसे ही फनी विडियो को बताने जा रहे है, जिसे देखकर आपको भी मजा आ जाएगा | हम सभी जानते है, की बच्चे नई चीज को जानने और सीखने की उत्सुकता रखते है | वह कीसी भी चीज को बहुत ही जल्दी सिख जाते है और वेसा ही करने लगते है | आज भी हम आपको कुछ ऐसा ही विडियो बताने जा रहे है | इन दिनों सोशल मीडिया पर एक क्यूट बच्चे का विडियो वाइरल हो रहा है, जिसमे उसके एक्सप्रेशंस और अजब गजब कारनामे आप देख सकते है | इस विडियो ने आज इन्टरनेट पर सभी लोगो का दिल छू लिया है |

विडियो में एक बच्चा घर में रखे सोफे पर चढ़ा हुआ है। वो टेबल पर रखे एलेक्सा से बातें करने लगता है और एक के बाद एक गानों की फरमाइश करना शुरू कर देता है। इसमे शुरूआत में वो कोई अंग्रेजी गाना प्ले करने के लिए कहता है, उसके बाद एलेक्सा उसके गाने को समझ नहीं पाई और फिर बच्चा वहीं खड़ा हो गया। उसके बाद 1960 की बॉलीवुड फिल्म ‘छलिया’ का एवरग्रीन सॉन्ग ‘डम डम डिगा डिगा’ बजाने के लिए कहता है। उसके बाद वह गाना बजने लगता है | बच्चा खुश होकर कैमरे की तरफ देखने लगता है और खुशी से झूम उठता है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Kabir Sood (@tintinkabacha)

इस बच्चे वाले सुपरहिट विडियो को इंस्टाग्राम पर tintinkabacha नाम के पेज पर शेयर किया गया है। उन्होंने इस विडियो के साथ कैप्शन में लिखा है, की जब कुछ भी काम नहीं करता है डम डिगा डिग करता है। मेरे लड़के को संगीत की समझ आ गई। एलेक्सा को कॉल करने से लेकर एलेक्सा को कमांड देने तक! इतने कम समय में हम बहुत आगे निकल चुके हैं।

इस विडियो को अभी तक 2 लाख से भी ज्यादा लोगो ने देखा है | इस विडियो में बच्चे के साथ साथ उसके क्यूट एक्सप्रेशंस को सभी पसंद कर रहे हैं और इस विडियो पर कई लोग ने बेहतरीन कमेंट भी किये है | आप भी इस बच्चे के विडियो को देख कर इसका मजा ले सकते है |

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back To Top