अक्षरा सिंह ने किया विडियो शेयर – इस बात पर पापा से मार खा गईं… एक्ट्रेस | देखे वीडियो।

अक्षरा सिंह के पापा ने की उनकी पिटाई

अक्षरा सिंह आज टीवी के साथ साथ सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती है | अक्षरा सिंह भोजपुरी एक्ट्रेस है और इन दिनों बिग बॉस ओटीटी में भी काम कर रही है | वह अपने फैंस के बीच चर्चा में बनी रहने के लिए सोशल मीडिया पर पोस्ट और विडियो शेयर करती रहती है | हाल ही उनका एक पोस्ट किया हुआ विडियो वायरल हो रहा है | जिसे लोगो द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है |

इस विडियो में उनके साथ उनके पिता भी दिखाई दे रहे है | उन्होंने अपने सोशल एकाउंट पर पिता के साथ एक मजेदार वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो अपने पापा से मार खा गईं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Akshara Singh (@singhakshara)

वीडियो में दिखा अक्षरा सिंह का फनी अंदाज

इस विडियो को इंस्टाग्राम एकाउंट पर शेयर किया गया है। इस वीडियो में वो अपने पिता इंद्रजीत सिंह के साथ नजर आ रही हैं। इसमें अक्षरा मेकअप ब्रश लेकर अक्षय कुमार की फिल्म का गाना ‘चुरा के दिल मेरा’ की लाइन्स पर रील बनाती दिख रही हैं।
विडियो में आप देख सकते है की, अक्षरा के पीछे उनके पिता खड़े है, जो भुट्टा खाते हुए दिखाई दे रहे है | इस दौरान अक्षरा के पिता अचानक इतने खुश हो जाते हैं कि उनके सिर पर टीप मार देते हैं।

इसलिए मारा पिता ने…

विडियो के कैप्शन में बताया है, कि वो पिता से मार क्यों खा गईं। उन्होंने लिखा- ‘दो ताकतों का टकराव… क्या बात है पे इतना सेंटी हो गए पापा कि जोर से मार दिए…. लेकिन लव यू पापा’।

इसमें दोनों का अच्छा बॉन्ड देखने को मिल रहा है। इस वीडियो को फैंस काफी पसंद भी कर रहे है |

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back To Top