शादी का समय चल रहा है, ऐसे में आपको कई तरह के नये नये बेहतरीन डांस देखने को मिलते है | इसमे सबसे ज्यादा आपने नागिन डांस देखा होगा, लेकिन इन दिनों एक और नया डांस सामने आया है, जिसे जिम वाला डांस बताया जा रहा है | आपको यह नया डांस वीडियो हंसने से रोक नहीं पायेगा | हाल ही में सोशल मीडिया पर एक लड़के के डांस का वीडियो वाइरल हो रहा है, जिसमे उसकी डांस स्टाइल देखकर सभी लोग काफी हेरान है | वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक लड़का बेहद अजीबोगरीब तरीके से डांस कर रहा होता है | इस डांस को देखने के बाद लोग सोशल मीडिया पर चर्चा कर रहे हैं और इसे अलग अलग तरीके के नाम दे रहे है |
इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक लड़का एक शादी में बेहद अजीब तरीके से डांस कर रहा है. डांस को ध्यान से देखने पर पाएंगे कि लड़का जिम के सभी एक्सरसाइझ़ को डांस के तरीके से कर रहा है, वह जितने भी तरीके से जिम में एक्सरसाइझ़ करता है, उन सभी तरीको को वह अपने डांस में दिखा रहा है, जिसे सभी लोग काफी पसंद कर रहे है | अमूमन शादी में इस तरह के डांस देखने को नहीं मिलते हैं, मगर इस बंदे ने दिखा दिया कि अगर आपमें हुनर हो तो आप किसी भी तरह का डांस कर सकते है | इस डांस को लोग जिम वाला डांस कह रहे है |
देखे वायरल वीडियो –
Dance का नहीं पता लेकिन भाई Gym के शौक़ीन ज़रूर हैं 🤗💪
Can you tell which all muscles exercises he covered in his dance 😍🕺?? #FitBharat🇮🇳 pic.twitter.com/arPUATefRf— Fit Bharat (@FitBharat) November 23, 2021
वीडियो को ट्विटर अकाउंट पर @FitBharat नाम के ट्विटर हैंडल से शेयर किया गया है, जिसके बाद यह काफी वाइरल हो रहा है | इसे अब तक हज़ारों व्यूज़ मिल चुके हैं, वहीं सैंकड़ों लोगों ने इस वीडियो पर कमेंट्स किए हैं | एक यूज़र ने कमेंट करते हुए लिखा कि इस डांस को करने के बाद आपको जिम जाने की ज़रूरत नहीं है | इस तरह के कई और मजेदार कमेंट आप इस पर देख सकते है | साथ ही इस लड़के का यह डांस विडियो भी देख सकते है |