कुदरत का करिशमा – पाकिस्तान की एक महिला ने एक साथ दिया सात बच्चों को जन्म – सभी बच्चे जीवित।

पाकिस्तान की एक महिला ने एक साथ दिया सात बच्चों को जन्म

हम लोग कई बार देखते है की किसी दम्पत्ति को बच्चे नही होते है, जिसके कारण वह काफी परेशान रहते है और सभी तरह के प्रयास भी करते है | लेकिन वही दूसरी तरफ देखते है की किसी को जुड़वाँ बच्चे होते है | लेकिन आज हम आपको पकिस्तान की एक खबर बताने जा रहे जहा, एक महिला ने एक साथ 7 बच्चो को जन्म दिया है | यह सुनकर आप हेरान हो जायेगे लेकिन यह बात सही है वह पर एक दम्प्प्ती को 7 बच्चे एक साथ हुए है |

पाकिस्तान की एक महिला ने एक साथ दिया सात बच्चों को जन्म

यह खबर पख़्तूनख़्वा के ऐबटाबाद शहर की है, वह के निवासी मोहम्मद के यहा चार बेटे और तीन बेटियां हुई है ओर यह सभी सुरक्षित और स्वस्थ है | उनका कहना है की इन बच्चो के जन्म से वह आज बहुत ख़ुश हुए है | यार मोहम्मद बटग्राम ज़िले के रहने वाले हैं, और उन्होंने उनकी पत्नी को निजी मेडिकल कॉलेज के जिन्ना इंटरनेशनल टीचिंग हॉस्पिटल में एडमिट करवाया था | यहा पर सात बच्चों को जन्म दिया है |

ऑपरेशन करने वाले डॉक्टर भी हैरान रह गए

जब इस महिला को अस्पताल में भर्ती करवाया गया तब उन्हें यह नही पता था की महिला के पेट में 7 बच्चे है | ऐबटाबाद के जिन्ना अस्पताल में गायनोकोलॉजिस्ट डॉक्टर हिना फ़ैयाज़ के अनुसार, महिला उनके पास पहली बार शनिवार को आई थीं, जिसके बाद उसका “अल्ट्रासाउंड और अन्य रिपोर्टों को देखा गया | उन्होंने देखा की महिला के पेट में 6 बच्चे है, और गर्भावस्था को आठ महीने बीत चुके थे,
डॉक्टर हिना फ़ैयाज़ बताती हैं कि उस दिन उनकी ड्यूटी ओपीडी में थी, उन्होंने बताया की अपने विभाग की प्रमुख प्रोफ़ेसर डॉक्टर रुबीना बशीर से बात की, उन्होंने तुरंत ऑपरेशन करने की सलाह दी थी | इसके लिए हॉस्पिटल में ऑपरेशन के लिए इमरजेंसी स्तर पर तैयारी की गई |

पाकिस्तान की एक महिला ने एक साथ दिया सात बच्चों को जन्म

शिशु रोग वॉर्ड के विशेषज्ञ डॉक्टरों को इमरजेंसी कॉल दी गई | इसमे तीन जूनियर टीएमओ डॉक्टर शहीला, डॉक्टर मरियम और डॉक्टर राबिया के अलावा पैरामेडिक्स और एनेस्थीसिया के डॉक्टरों ने भी मदद की थी | इस तरह से जब उसका ऑपरेशन किया गया, तब देखा की महिला के पेट में 6 नही 7 बच्चे है | डॉक्टर का कहना है की, अल्ट्रासाउंड में अक्सर बच्चों की सही संख्या का पता नहीं चलता है,
सभी बच्चों को अस्पताल के नर्सरी में और मां को आईसीयू वॉर्ड में शिफ़्ट कर दिया गया है, जहां बच्चे और मां की हालत स्थिर है | जहा से कुछ दिनों बाद बच्चो को उनके घर भेज दिया जाएगा |

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back To Top