नासा द्वारा बताया गया है की पृथ्वी के नजदीक एक बेहद खास उल्का पिंड आ रहा है। उन्होंने इस नए उल्कापिंड ‘Goldmine Asteroid’ के बारे में जानकारी दी है। इसकी खास बात यह है की इसमें सोने की खदान होने की उम्मीद है। इस उल्का पिंड में सोने के साथ साथ कई अन्य कीमती धातुओं की मौजूदगी होना भी बताया जा रहा है।
कई कीमती धातुओं का खजाना
उल्का पिंड के एक छोटे से टुकड़े की भी कीमत अरबों-खरबों में बताई जा रही है। पृथ्वी के अलावा भी ब्रम्हांड में कई ग्रह हैं जिनपर कई तरह की अन्य धातुए होने का अंदेशा है। इसलिए सालों से वैज्ञानिक ऐसे ग्रह की तलाश कर रहे हैं जहां ऑक्सीजन और पानी मौजूद हो, लेकिन अभी तक ऐसे किसी ग्रह का पता नहीं चल पाया है। पृथ्वी के सोलर सिस्टम में ग्रहों के अलावा उल्कापिंड भी है जो इसकी परिधि में घूमते रहते हैं। उसी में से एक धरती पर गिरने वाला है।
नासा ने बताया है कि हमारे सोलर सिस्टम में 124 मील चौड़ा एक उल्कापिंड ‘Goldmine Asteroid’ घूम रहा है जिसकी कीमत अरबों-खरबों से भी ज्यादा है |उनके मुताबिक उल्कापिंड में कई कीमती धातु भरे हुए हैं, जिससे इसकी कीमत 10 हजार क्वाड्रिलियन डॉलर पहुंच सकती है। यानी इसके एक छोटे से टुकड़े की भी कीमत अरबों-खरबों में होगी। सूरज के चारों तरफ घूमने वाला यह उल्का पिंड मार्स और जुपीटर के बीच में मौजूद है। इसके पास जाने के लिए नया मिशन शुरू किया गया है, जिसके तहत 2026 तक इसके पास जाने की कोशिश की जाएगी।
किसी ग्रह का है टूटा हिस्सा
माना जा रहा है कि ये किसी ग्रह का टूटा हिस्सा है, इसके लिए 2026 में इसके नजदीक जाकर इसकी स्टडी करने का प्लान बनाया जा रहा है, जिससे यह पता लगाया जा सके की यह किस ग्रह का हिस्सा है। कैलिफोर्निया के साइंटिस्ट का समूह इसके तापमान का पता लगाने में जुटा है ताकि इसकी स्टडी में आसानी हो सके। ‘Psyche 16 asteroid’ की खोज सबसे पहले 1852 में हुई थी। जिसके बाद यह ग्रह से टूटकर अलग हुआ है।
वैज्ञानिकों द्वारा यह जल्द पता लगा लिया जाएगा की उल्कापिंड के टुकड़े का सोर्स क्या है ? और इसमें सोने के अलावा और कौन कौन सी धातुएं हो सकती है। अभी यह पृथ्वी से 200 मिलियन मील दूर है।