शादी के बाद हर कपल हनीमून के लिए जाता है | इसके इए कई कपल शादी से पहले ही इसकी तैयारी करते रथे है और कुछ शादी के बाद इसकी तैयारी करते है | इस दौरान दोनों को एक दुसरे को समझने का मौका मिलता है | इसलिए इस समय आपको ध्यान रखना होता है की, किसी तरह की इसमे कोई गलती नही हो | हम आपको उन छोटी-छोटी गलतियों के बारे में बताने जा रहे हैं जो कपल्स को अपने हनीमून पर भूलकर भी नहीं करनी चाहिए।
इस दोरान फोन और सोशल मीडिया से दूर रहें
फोन और सोशल मीडिया का उपयोग हम सभी लोग करते है, लेकिन हनीमून के समय आपको इन सभी से दूर रहना चाहिए और सिर्फ अपने पार्टनर के साथ अपने समय को बिताना चाहिये | हनीमून कुछ ही दिनों का होता है। इस पर आप काफी पैसा भी खर्च करते हैं और यह कीमती समय हम अपने फ़ोन में गुजर देते है | एसे में आपको इससे दूर रहने की जरुर होती है |
मौसम के अनुसार प्लेस का चुनाव करे
हनीमून की जगह चुनने के पहले वहाँ का वर्तमान मौसम जरूर चेक कर लें। कई बार हमे हनीमून प्लेस का मौसम सूट नहीं होता है और हम ऐसे मोसम में बीमार हो सकते है, जिसकी वजह से हमारा हनीमून खराब हो जाता है | हनीमून से ध्यान हटकर ज्यादा फोकस हमारा मौसम की कठिनाइयों से निपटने पर चला जाता है।
पार्टनर को सरप्राइज जरूर दें
हर महिला पुरुष को सरप्राइज पसंद होता है, इसलिए आप भी अपने पार्टनर को सरप्राइज जरुर दे | यदि आप अपने हनीमून पर सरप्राइज प्लान करेंगे तो आपके पार्टनर को इसकी खुशी ज्यादा होगी। उसे एहसास होगा कि आप उसकी खुशी का कितना ख्याल रखते हैं।
पार्टनर से हनीमून के दोरान झगड़ा न करे
हनीमून पर आप एक नई जगह पर होते हैं। ऐसे में कई ऐसी स्थिति आ सकती है जब आप दोनों की बहस हो जाए। इस स्थिति को जितना हो सके नजरअंदाज करें। हनीमून पर पार्टनर से लड़ाई झगड़ा कर अपना मूड खराब नहीं करें और बेहतर तरीके से ख़ुशी ख़ुशी अपना हनीमून का एन्जॉय करे |
अपनी सेहत पर ध्यान दे
शादी की थकन के बाद यदि हनीमून पर जाना है, तो यह इसके लिए आपको अपनी सेहत का विशेष ध्यान रखना होता है | नई जगह, नया मौसम, बाहर का खाना-पानी और बहुत सारी थकान, ये सभी चीजें आपकी सेहत बिगाड़ सकती है | ऐसे में आप हनीमून पर अपनी सेहत का खास ख्याल रखें। साफ सफाई वाली जगह ही खाना खाएं। मौसम के अनुसार कपड़े पहनें और अपने साथ जरूरी गोली-दवाई भी साथ रखकर चले |
इस तरह की सभी चीजो को ध्यान में रखकर आप अपने हनीमून को प्लान कर सकते है |