प्रकृति की देन,पक्षी जगत के पांच खूबसूरत पक्षी, जिसे देखने के बाद आपका दिन बन जाए
पृथ्वी पर ईश्वर ने तरफ तरह के पक्षी बनाएं, वैसे तो देखा जाए हर पक्षी अपने आप में खूबसूरत होता है, परंतु उन समूह में कुछ प्रजातियां ऐसी होती है जिसमें कुछ असाधारण विशेषताएं पाई जाती है, आज हम दुनिया में पाई जाने वाली इन्हीं खूबसूरत पक्षियों के बारे में बात करेंगे, जो कि अपनी सुंदरता तथा बनावट के कारण विश्व में प्रसिद्ध है।
मोर
मोर भारत का राष्ट्रीय पक्षी है और मोर की पूंछ के शानदार पंख इसे दुनिया की खूबसूरत पक्षियों की शैली में लाते हैं। दुनिया में जितने सारे पक्षी हैं उन पक्षियों में मोर का ही पंख सबसे बड़ा माना जाता है। मोर की लंबाई 5 फिट होती है और इसे दुनिया का सबसे बड़ा उड़ने वाला पक्षी माना जाता है। मोर की तीन प्रजाति होती है पहला भारतीय, दूसरा कार्गो, तीसरा हरा मोर
राजहंस या फ्लेमिंगो
यह अपने लंबे पैर और नारंगी और क्रीम रंग की शरीर तथा अपनी ऊंची गर्दन की वजह से और सुंदर लगते हैं , राजहंस या फ्लैमिंगो 3 से 4 घंटे तक एक पैर पर खड़े रह सकते हैं और यह इसी मुद्रा में अपनी नींद भी पूरी कर लेते हैं इनकी लाल आंखें बहुत सुंदर और खतरनाक दिखाई देती है इसमें की कई प्रजातियां पाई जाती है।
कील – बिल्ड टूकेन
यह पक्षी दुनिया में अपने चोच के कारण काफी प्रसिद्ध है, यह बेलीज का राष्ट्रीय पक्षी है किल बिल टोकैन अपने भारी पंखों के कारण उड़ने में ज्यादा अच्छे नहीं होते वे केवल कूदकर पेड़ों की शाखाओं के बीच जा सकते हैं।
लाल तोता
इसी विश्व का सबसे सुंदर तोता कहा जाता है, इसकी खूबसूरती में लाल रंग चार चांद लगाता है, इस तोते की चोच अन्य तोते की चोच से ज्यादा ताकतवर होती है। यह अपनी सोच से नारियल भी तोड़ सकता है।
इंद्रधनुष लोरीकेट
यह भी पृथ्वी के खूबसूरत पक्षियों के श्रेणी में आता है, यह ऑस्ट्रेलिया में पाए जाने वाले तोते की एक प्रजाति है यह उत्तरी क्वींसलैंड से दक्षिणी ऑस्ट्रेलिया तक पूर्वी समुद्री तट के किनारे रहते हैं।