प्यार एक खूबसूरत एहसास जो जात पात उम्र और भेदभाव से परे होता है इस प्यार का बंधन होता है। जिसमें जात पात का नहीं लेकिन आज भी समाज में कुछ ऐसे बंधन है जो प्यार सबको बेहद ही अजीब नजर से देखते हैं। बावजूद इसके कुछ प्रेम कहानियां काफी मशहूर भी हो जाती है। ऐसी ही एक प्रेम कहानी सोशल मीडिया पर भी मशहूर हो रही है जिसमें उम्र का एक लंबा फासला लोगों को चौंका रहा है लेकिन दिल से हारे प्रेमी जोड़े ने अपने प्यार में जीने मरने की कसम खाई और शादी भी रचा ली।
सोशल मीडिया पर एक वीडियो देखा गया जिसमें एक लड़की जिसकी उम्र लगभग 20 साल हो गए और उसने जिससे शादी रचाई है उस शख्स की उम्र 60 साल दोनों में 40 साल का फर्क लेकिन दिल के हारे यह प्रेमी जोड़ें ने लोगों के विरोध के बाद ही शादी रचाई। दरअसल अंबर नाम की यह लड़की अक्सर परफ्यूम लिपस्टिक जैसे कॉस्मेटिक सामान लेने अशरफ की दुकान पर जाती थी। हर दुकान से उनके दुकान के सामान की क्वालिटी अच्छी होती थी और इसी वजह से अंबर जब भी कोई कॉस्मेटिक सामान लेना हो तो उन्हें की दुकान पर जाती थी। जाना आना ऐसा हुआ कि उनका वात व्यवहार अंबर को पसंद आने लगा और फिर क्या धीरे-धीरे बात बढ़ी और एक दिन अंबर ने अशरफ को प्रपोज किया।
जिसके बाद अशरफ की भी दिल के तार छिड़ गए और उन्हें भी प्यार का एहसास होने लगा। दरअसल अशरफ अपने घर में बड़े थे और सभी भाई बहनों के देखरेख पर उन्होंने अपने ऊपर ध्यान भी नहीं दिया और शादी ही नहीं की। लेकिन जब अंबर ने प्रपोज किया तो उन्होंने इसे स्वीकारा और समाज के विरोध के बाद भी उससे शादी की। दोनों का ही यह रिश्ता पहले तो घर में ही नहीं पसंद किया गया लाख पाबंदियों और बंधन के बाद भी अंबर ने जब शादी का फैसला बना लिया तो अशरफ ने भी उसका साथ देते हुए उसे अपना जीवनसाथी बनाया।