10 साल का ये मासूम बच्चा माँ-बाप के गुजरने के बाद खुद खेती कर अपना खयाल रखता है – देखिये |

MAMJNA

बचपन में माँ बाप के गुजर जाने के बाद बच्चो को कई मुश्किलों का सामना करना होता है। लेकिन यदि उम्र कम हो तो और ज्याद मुश्किल होती है, ऐसी ही कहनी हम आपको एक 10 साल के बच्चे की बताने जा रहे है, जिसके कम उम्र में माँ बाप चल बसे लेकिन बच्चे ने हिम्मत नहीं हारी और आज अपना ख्याल खुद रख रहा है।

इन दिनों सोशल मीडिया पर इस 10 साल के डांग वान खुयेन के हौसले और आत्मसम्मान के आगे सब छोटे जान पड़ते नजर आ रहे है। जिस मासूम उम्र में हम खुद से खाना नहीं पका पाते, यह बच्‍चा अकेले खुद की देखभाल करता है। इसके मां-बाप नहीं है इस वजह से यह अकेले रहता है। खास बात यह खेती भी करता है वह अपने हाथो से सब्जियां उगाता है और खुद उन्हें पकाकर खाता भी है।

यह बच्चा वियतनाम के एक सूदूर गांव में रहने वाला है। मासूम उम्र में ही मां छोड़कर चली गई तब बह अपनी दादी के पास रहने के लिए चला गया। वंही पिता काम की तलाश में दूर शहर चले गए। लेकिन कुछ समय बाद काम करते वक्‍त एक दुर्घटना में पिता की मौत हो गई। इसके बाद दादी माँ ने मुंह मोड़ते हुए दूसरी शादी कर ली और दूसरे गांव चली गईं। जिससे यह अकेला हो गया।

गोद लेने आए लोग से किया इनकार

इस बच्चे को गोद लेने के लिए भी कहा गया लेकिन इसने मना कर। गांव के शिक्षक ने डांग वान खुयेन के बारे में स्थानीय प्रशासन को सूचना दी। जिसके बाद फॉस्टर होम ले जाने की बात भी की गई, लेकिन डांग ने इंकार कर दिया और कहा मैं अपना ख्याल खुद रख सकता हूं।

रोजाना स्कूल जाता है

डांग अभी दस साल का है लेकिन वह फिर भी अपना स्कूल एक भी दिन नहीं छोड़ता है और रोजना स्कुल जा रहा है । पहले सुबह वह साइकिल से स्कूल जाता है। फिर अपना सारा काम और खेतों में भी मेहनत करता है।

पड़ोसियों की मदद से करता है काम

डांग को उसके पड़ोसी अन्न देते हैं, जबकि वह अपने आप खेती करके सब्जी उगाता है। डांग का घर भी कच्चा लकड़ियों से बना हुआ है, लेकिन वह इसी में रहता है जिसमे रात के समय में तेज हवाएं भी आती हैं।

जब इसकी कहानी फेसबुक पर शेयर हुई तब यह मामला स्‍थानीय मीडिया में चर्चा का विषय बना हुआ है। देश और दुनिया के लोग डांग के हिम्‍मत को सलाम कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back To Top